Tuesday, March 21, 2023

Mahila ki Paribhasha / महिला का अर्थ

More articles

Mahila ki Paribhasha / महिला का अर्थ

“” महिला “”

“” मानवीय जीवन में मातृत्व धारित मार्मिक हृदय शक्ति को महिला कहा जाता है। ”

“” मानवीय मूल्यों में भी मासूमियत व मर्यादा से ओतप्रोत जननी स्वरूप को महिला कहा जाता है। “”

 

वैसे “” म “” से मर्यादित जहां आचरण जीवन शैली का प्रमुख अंग हो,

वहाँ शालीनता , सदाचार व सात्विकता का होना लाज़मी है;

 

“” ह “”  से हदें जहां किसी को बांध सकने में विफल हो,

वहाँ असीम दृढ़ इच्छा शक्ति के समक्ष असाध्य कुछ रहता नहीं है;

 

“” ल”” से ललकार जहां कार्यशैली की सर्वोच्च प्राथमिकता में दर्ज हो,

वहाँ अन्याय , असहयोग व अत्याचार की सहनशीलता में भी उपलब्धि हासिल करने का जज़्बा बना रहता है;

 

वैसे मर्यादित हदों के साथ जहां ललकार का हौंसला कायम होने के उपरांत भी,

हर्षोल्लास भरे हमसफ़र का दम्भ करने वाली यौवन प्रसू को महिला कहते हैं।

आज हमें महिला को सम्मान देने के साथ सहयोग व समर्थन प्रदान करने की विशेष आवश्यकता है।

नारीशक्ति के अद्म्य साहस, प्रेममयी व अद्भूत प्रेरणादायक स्वरूप को मेरा कोटि कोटि अभिनन्दन।

मानस जिले सिंह
【 यथार्थवादी विचारक】
अनुयायी – मानस पँथ
उद्देश्य – समाज में शिक्षा, समानता व स्वावलंबन के प्रचार प्रसार में अपनी भूमिका निर्वहन करना।

10 COMMENTS

guest
10 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Manas Shailja
Member
1 year ago

बहुत ही सुंदर अभिव्यक्ति

Sanjay Nimiwal
Sanjay
1 year ago

बहुत ही सुंदर
आधी आबादी को समर्पित

Shashi Singh
Member
1 year ago

नारी शक्ति जिंदाबाद आप ने mg बहुत ही अच्छा लिखा है 🙏🙏🙏great 👌🏻👌🏻

Shashi Singh
Member
1 year ago

Great post

Amar Pal Singh Brar
Amar Pal Singh Brar
1 year ago

बहुत सुन्दर चित्रण

jagmohan chugh
Jagmohan
1 year ago

Very nice thoughts

Mahender lathar
Mahender lathar
1 year ago

Very nice explanation dear

Khetpal Swami
Member
1 year ago

Mahila ke liye acha likha

Mahesh Soni
Mahesh Soni
1 year ago

अति उत्तम

Latest