Tuesday, September 30, 2025

Definition of Metaphysics | तत्व मीमांसा की परिभाषा

More articles

तत्व मीमांसा की परिभाषा | तत्व मीमांसा का अर्थ
Definition of Metaphysics | Meaning of Metaphysics | Tatva Mimansa Ki Paribhasha

| तत्व मीमांसा |

Meta + Physics
परे 【 Beyond 】 + प्रकृति 【 Nature 】

|| Beyond The Nature ||

“‘ “” प्रकृति से परे क्या है “” के सिद्धांत की विवेचना को ही तत्व मीमांसा कहते हैं। “‘

“” प्रकृति की उत्पत्ति, विस्तार और विध्वंस के कारक और इसमें इंसान के वजूद की समीक्षात्मक विवेचना करना ही तत्व मीमांसा कहलाती है। “”

“” जहां आत्मा | परमात्मा , जन्म | मरण, मोक्ष इत्यादि की तार्किक चर्चा निष्कर्ष या साम्य बिंदु पर पहुँचने के लिए हो वह तत्व मीमांसा कहलाती है। “”

“” तत्व मीमांसा दर्शनशास्त्र की महत्वपूर्ण शाखा है जिसमें
परम् तत्व क्या है, इसकी प्रकृति क्या है,
सत्य क्या है और इसके स्वरूप क्या हैं,
सम्भावना | वास्तविकता, पदार्थ | गुण व मन | पदार्थ में क्या सम्बंध है,
मूर्त और अमूर्त में सम्बन्ध कैसे,
विश्व की रचना, काल और आकाश क्या,
प्राणित्व क्या है, संसार में इसका वजूद क्या,
द्रव्य क्या है और कार्यकारण सिद्धांत क्या है,
इत्यादि प्रश्नों के उत्तर खोजे जाते हैं। “”

सामान्य परिप्रेक्ष्य में –

वैसे “” त “” से त्रुटि रहित
“” त् “” से तारतम्य सृष्टि संचालन
“” व “” से वजूद
“” म “‘ से महत्वाकांक्षारत मामला
“” म “” से मौलिकता का संरक्षण
“” न् “” से नवीनतम विधि
“” स “” से समायोजित आंकलन

“” त्रुटि रहित तारतम्य सृष्टि संचालन के वजूद और महत्वाकांक्षारत होकर मौलिकता का संरक्षण करते हुये नवीनतम विधि से समायोजित आंकलन करना ही तत्व मीमांसा है। “”

वैसे “” त “” से तार्किक
“” त् “” से तादात्म्य 【 सृष्टि में अभेद 】
“” व “” से वास्तविक
“” म “‘ से मर्म
“” म “” से मर्यादित
“” न् “” से न्यायिक 【 तर्कयुक्त 】
“” स “” से सर्वेक्षण, संश्लेषण व विश्लेषण

“” तार्किक, तादात्म्य 【 सृष्टि में अभेद 】 व वास्तविक की अनुभूति में मर्म विषयवस्तु का रखते हुए मर्यादित तथा न्यायिक 【 तर्कयुक्त 】 सर्वेक्षण, संश्लेषण व विश्लेषण करना ही तत्व मीमांसा है। “”

मानस के अंदाज में –

“” परम् तत्व / सारतत्व क्या है, इसकी उत्पत्ति , नित्यता और क्षय की आलोचनात्मक व्याख्या ही तत्व मीमांसा कहलाती है। “”

“” पदार्थ | गुण क्या हैं और मूर्त व अमूर्त में सम्बन्धों का विस्तृत अध्ययन ही तत्व मीमांसा है। “”

“” तत्व मीमांसा प्रकृति के अस्तित्व में आने से लेकर संचालन प्रक्रिया में प्राणित्व के योगदान व प्रकृति विध्वंस तक की यात्रा पर तार्किक चर्चा करती है। “”

These valuable views on Definition of Metaphysics | Meaning of Metaphysics | Tatva Mimansa Ki Paribhasha
तत्व मीमांसा की परिभाषा | तत्व मीमांसा का अर्थ

मानस जिले सिंह
【यथार्थवादी विचारक 】
अनुयायी – मानस पंथ
उद्देश्य – मानवीय मूल्यों की स्थापना हेतु प्रकृति के नियमों का यथार्थ प्रस्तुतीकरण में संकल्पबद्ध योगदान देना।

2 COMMENTS

  1. तत्व ही प्रकृति के उत्सर्जन का मूल बिंदु है।

  2. बहुत सुन्दर 🙏🙏

    पंच तत्वों से ही बना है मनुज तूं,,
    और इन्हीं पंच तत्वों को ही बिगाड़ दिया।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest