साक्षी योग के प्रस्तुतीकरण बिन्दु | साक्षी योग पर प्रस्तुति
Presentation at Conference on Sakshi Yoga | Sakshi Yoga Ka Arth | Sakshi Yoga Ka Aadhar
|| Presentation at Conference on Sakshi Yoga ||
साक्षी योग पर प्रस्तुति
प्रस्तुतकर्ता: मानस जिले सिंह
शिष्य – प्रोफेसर (डॉ) औतार लाल मीणा
सम्मेलन का नाम: अखिल भारतीय दर्शन-परिषद् का 70वां अधिवेशन
आदरणीय अध्यक्ष महोदय, माननीय मंच पर आसीन समस्त गुरुजनों एवं सभी उपस्थित विद्वानगण को प्रोफेसर (डॉ) औतार लाल मीणा के शिष्य का सादर नमस्कार।
“ॐ पूर्णमदः पूर्णमिदं पूर्णात्पूर्णमुदच्यते।
पूर्णस्य पूर्णमादाय पूर्णमेवावशिष्यते॥” वृहदारण्यक उपनिषद (शांति मंत्र)
यह मंत्र हमें स्मरण कराता है कि यह सम्पूर्ण चराचर जगत एक ही पूर्ण चेतना की अभिव्यक्ति है और उसी पूर्णता की अनुभूति ही हमारे समस्त दार्शनिक प्रयासों का लक्ष्य है।
इसी भावभूमि पर आधारित इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की Theme- “चराचर संवेदी एकात्मकता : भारतीय जीवन-दर्शन” के लिए मैं आयोजकों के प्रति हृदय से कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ।
यह विषय मेरे शोध एवं “साक्षी योग” के साथ न केवल वैचारिक सामंजस्य स्थापित करता है बल्कि उसे एक व्यापक दार्शनिक, अनुभवात्मक एवं वैज्ञानिक परिप्रेक्ष्य भी प्रदान करता है।
जहाँ एक ओर यह Theme अद्वैत की “एकत्व-दृष्टि” और बौद्ध “परस्पर-निर्भरता” को समाहित करती है वहीं दूसरी ओर “साक्षी योग” के माध्यम से इस एकात्मकता को जीवनानुभव में रूपांतरित करने की संभाव्यता को भी उद्घाटित करती है।
मेरे लिए यह विषय केवल एक अकादमिक विमर्श नहीं
बल्कि उस सत्य की खोज है-
जहाँ जानना और होना एक हो जाते हैं।
इसी भाव के साथ मैं अपनी प्रस्तुति आरंभ करता हूँ।
विषय: “चराचर संवेदी एकात्मकता और साक्षी योग: भारतीय जीवन-दर्शन में समन्वित चेतना का दार्शनिक-वैज्ञानिक प्रतिमान“
1. प्रस्तावना (Introduction)
भारतीय दर्शन में सृष्टि को एक खंडित इकाई के रूप में नहीं बल्कि एक जीवित समग्रता के रूप में देखा गया है जहाँ समस्त चर और अचर अस्तित्व एक ही चेतना के अधिष्ठान से जुड़े हुए हैं।
किन्तु आधुनिक युग में मनुष्य तकनीकी रूप से जुड़ा होने के बावजूद चेतना स्तर पर विखंडित है इसलिये वह स्वयं, समाज और प्रकृति से अलगाव का अनुभव कर रहा है। जिससे वह मानसिक तनाव से जूझ रहा है और नैतिक दिशा भी अस्पष्ट होती जा रही है।
यही इस लेख का मूल प्रश्न है-
क्या एकत्व केवल एक दार्शनिक सिद्धान्त है या उसे अनुभव और जीवन में उतारा जा सकता है?
2. लेख के उद्देश्य (Objectives)
इस लेख के तीन प्रमुख उद्देश्य हैं:
- चराचर संवेदी एकात्मकता का दार्शनिक अर्थ स्पष्ट करना।
- इसकी तार्किक सीमाओं का विश्लेषण करना।
- साक्षी योग के माध्यम से इसे व्यवहारिक और वैज्ञानिक रूप देना।
3. चराचर संवेदी एकात्मकता की अवधारणा
“चर” का अर्थ है चेतन प्राणी और “अचर” का अर्थ है जड़ प्रकृति।
“एकात्मकता” का अर्थ है – इन सबका एक ही चेतना में अभिन्न होना।
उपनिषदों में कहा गया है-
“सर्वं खल्विदं ब्रह्म” छान्दोग्य उपनिषद् (3.14.1)
अर्थात् यह सम्पूर्ण जगत ब्रह्म ही है।
इससे स्पष्ट होता है कि अस्तित्व में कोई वास्तविक विभाजन नहीं है बल्कि विविधता केवल नाम-रूप की है।
4. अद्वैत वेदान्त का दृष्टिकोण
अद्वैत वेदान्त के अनुसार –
ब्रह्म ही एकमात्र सत्य है और जगत उसी की अभिव्यक्ति है।
“नेह नानास्ति किंचन” बृहदारण्यक उपनिषद (4.4.19)
यहाँ कोई वास्तविक अनेकता नहीं है।
इस दृष्टि से चर और अचर का भेद केवल अनुभवगत है तत्त्वतः नहीं।
5. बौद्ध दर्शन का दृष्टिकोण
बौद्ध दर्शन इस एकता को एक अलग तरीके से समझाता है।
“प्रतित्यसमुत्पाद” के अनुसार –
सब कुछ परस्पर निर्भर है।
“सब्बे धम्मा अनत्ता” धम्मपद (मग्ग वग्गो. 20.7.279)
सभी तत्व अनात्म हैं। यहाँ एकता किसी स्थायी सत्ता में नहीं बल्कि संबंधों के जाल में है।
6. गीता का समन्वय
भगवद्गीता इस एकता को नैतिक जीवन में बदलती है-
“समं सर्वेषु भूतेषु…” श्रीमद्भगवद्गीता (13.28)
इसका अर्थ है – समदर्शिता।
अर्थात् जब हम सबमें एक ही चेतना देखते हैं तब नैतिकता स्वतः उत्पन्न होती है।
7. समस्या और लेख
यद्यपि इन दर्शनों में एकता का सिद्धान्त स्पष्ट है कि –
अद्वैत हमें तत्त्वज्ञान देता है
और बौद्ध दर्शन हमें अनुभव की दिशा देता है।
किन्तु तीन प्रमुख अभाव दिखलाई पड़ते हैं:
- सिद्धान्त और अनुभव के बीच अंतर
- एक स्पष्ट व्यवहारिक पद्धति का अभाव
- वैज्ञानिक परीक्षणीयता की कमी
यही इस लेख की मुख्य रिक्ति है।
8. साक्षी योग का प्रतिपादन
इसी रिक्ति को भरने के लिए “साक्षी योग” का प्रतिपादन किया गया है।
साक्षी योग का आधार है-
साक्षी चेतना, मन से भिन्न एक निरीक्षक चेतना का अस्तित्व।
यह न पूर्ण अद्वैत है, न पूर्ण अनात्म-
बल्कि यह एक साक्षी-अधिष्ठित अनुभवात्मक मॉडल है और एक समन्वित दृष्टि है।
9. साक्षी योग की तार्किक संरचना
साक्षी योग निम्न तार्किक क्रम पर आधारित है:
दुःख अनुभवसिद्ध है।
दुःख का कारण मिथ्या पहचान है।
यह पहचान मन से उत्पन्न होती है
और मन का निरीक्षण संभव है।
जब निरीक्षण होता है तो यह स्पष्ट होता है कि –
निरीक्षक मन से भिन्न है।
वही साक्षी चेतना है और उसी में स्थित होना ही जीवनोन्मुख मोक्ष है।
10. साक्षी योग की साधना-पद्धति (मुख्य भाग)
साक्षी योग एक पाँच-स्तरीय साधना मॉडल प्रस्तुत करता है:
- आत्म-अवलोकन (Self-Observation) – गुण-दोष विवेचन एवं मानसिक शुद्धि।
- मानवीय मूल्य-स्थापन (Establishment of Human Values) – अहिंसा, करुणा, न्याय।
- प्रकृति-समर्पण (Surrender to Nature) – चराचर के प्रति कृतज्ञता।
- शून्य-अभ्यास (Meta-Awareness Practice) – प्रतिक्रियारहित साक्षी-भाव।
- मौन और समत्व (Silence and Equanimity) – जीवनोन्मुख मुक्ति।
यह मॉडल व्यक्ति को स्वयं से समाज और समाज से प्रकृति तक जोड़ता है।
11. वैज्ञानिक आधार
आधुनिक न्यूरोसाइंस भी इस दिशा को समर्थन देता है।
- Meta-awareness
- Cognitive defusion
जैसे सिद्धांत बताते हैं कि-
जब व्यक्ति अपने विचारों का साक्षी बनता है,
तब ध्यान और आत्म-निरीक्षण से तनाव कम होता है
और भावनात्मक व मानसिक संतुलन बढ़ता है।
इस प्रकार साक्षी योग केवल दार्शनिक नहीं
बल्कि वैज्ञानिक रूप से संगत और परीक्षणीय भी है।
12. समकालीन उपयोगिता
आज के संदर्भ में साक्षी योग प्रासंगिकता अत्यंत व्यापक है-
- मानसिक स्वास्थ्य में संतुलन
- सामाजिक समरसता
- पर्यावरणीय चेतना
- जीवनोन्मुख मोक्ष
इन सभी का आधार एकत्व की अनुभूति है। साक्षी योग इस अनुभूति को जीवन में स्थापित करता है।
13. दार्शनिक योगदान
यह लेख तीन महत्वपूर्ण योगदान देता है:
- अद्वैत और बौद्ध दर्शन का समन्वय
- अनुभव आधारित चेतना मॉडल
- नैतिकता का आंतरिक आधार
14. निष्कर्ष (Conclusion)
निष्कर्षतः कहा जा सकता है कि –
चराचर संवेदी एकात्मकता अस्तित्व का दार्शनिक सिद्धान्त है और साक्षी योग उसकी अनुभव-सिद्धि की प्रक्रिया है।
पहला हमें सत्य को समझने की दृष्टि देता है,
दूसरा उसी सत्य को जीने की कला सिखाता है।
आज के विखंडित युग में यह मॉडल एक समन्वित दिशा प्रदान करता है।
15. धन्यवाद (Closing)
प्रोफेसर (डॉ) औतार लाल मीणा का शिष्य इस अवसर पर एक बार पुन: आयोजकों, विद्वानों एवं सभी सहभागियों का हृदय से आभार व्यक्त करता है जिनके चिंतन और संवाद ने इस विषय को केवल बौद्धिक न रखकर एक जीवंत, संवेदनशील और अनुभवसिद्ध प्रक्रिया बना दिया।
“यो मां पश्यति सर्वत्र सर्वं च मयि पश्यति।” (गीता 6.30)
यह श्लोक उसी साक्षी-दृष्टि का प्रतिपादन करता है जहाँ ज्ञाता, ज्ञेय और ज्ञान-तीनों का भेद लय को प्राप्त होता है।
अंततः मैं अपने विचारों को कुछ पंक्तियों में समेटना चाहूँगा-
एकत्व को जानना दर्शन है,
एकत्व को देखना साधना है;
और एकत्व में सजग होकर जीना–
यही साक्षी योग है।
जहाँ विभाजन समाप्त होता है वहीं से वास्तविक जीवन प्रारंभ होता है।
जब दृष्टि बदलती है तो सृष्टि स्वयं एकत्व में परिवर्तित हो जाती है।
इसी भाव के साथ आप सभी का एक बार पुन: हृदय से धन्यवाद।
These valuable are views on Presentation at Conference on Sakshi Yoga | Sakshi Yoga Ka Arth | Sakshi Yoga Ka Aadhar
साक्षी योग की नींव | साक्षी योग का आधार
मानस जिले सिंह
【यथार्थवादी विचारक 】
अनुयायी – मानस पंथ , शिष्य – प्रोफेसर औतार लाल मीणा
उद्देश्य – मानवीय मूल्यों की स्थापना हेतु प्रकृति के नियमों का यथार्थ प्रस्तुतीकरण में संकल्पबद्ध योगदान देना।


The closing section on whether oneness is merely a philosophical principle or something that can be lived and felt really stood out. The article’s framing of modern fragmentation despite technological connection resonates deeply — many people feel more isolated than ever, and exploring that shift through the lens of Sakshi Yoga feels timely. A follow-up thought might be how daily mindfulness practices could bridge that gap between theory and lived experience.
The reference to the Upanishadic peace mantra about fullness emerging from fullness really stood out — it beautifully frames how Sakshi Yoga moves beyond theory into lived experience. This idea of experiencing wholeness rather than just understanding it aligns with what I’ve noticed in my own meditation practice: moments of clarity feel less like new knowledge and more like remembering something already there.
The reference to the Upanishadic mantra about wholeness emerging from wholeness really stood out—it grounds the entire talk in something experiential rather than just theoretical. It made me reflect on how often we treat unity as an intellectual concept when the text itself points to lived realization. That distinction between knowing and being is where the real work begins.
The opening invocation of the Brihadaranyaka Upanishad’s peace chant sets a powerful tone, grounding the entire presentation in the idea of wholeness rather than fragmentation. This reminds me that philosophy often feels abstract until we connect it to lived experience, which is exactly where Sakshi Yoga seems to bridge the gap.
The reference to the Upanishadic mantra about wholeness emerging from wholeness really stood out—it frames Sakshi Yoga not just as philosophy but as a lived recognition of interconnectedness. The point about modern humans being technically connected yet internally fragmented hits close to home, especially when even mindfulness apps can’t always bridge that gap. Makes me wonder how often we mistake digital connection for true awareness.