Saturday, July 27, 2024

Definition of Epistemology | ज्ञान मीमांसा की परिभाषा

More articles

ज्ञान मीमांसा की परिभाषा | ज्ञान मीमांसा का अर्थ
Definition of Epistemology | Meaning of Epistemology | Gyan Mimansa Ki Paribhasha

| ज्ञान मीमांसा |

Episteme + Logy
ज्ञान 【 Knowledge 】 + विज्ञान 【 Science 】

|| Knowledge of Science ||

“‘ ज्ञान के विज्ञान या फिर ज्ञान के सिद्धांत को ज्ञान मीमांसा कहते हैं। “‘

“” किसी वस्तुविशेष या विचार सम्बंधित सिद्धांत की तार्किक विवेचना करना ही ज्ञान मीमांसा है। “”

“” जहां प्रमा, प्रमेय , प्रमाण और प्रामाण्य की विश्लेषणात्मक परिचर्चा सहमति या स्वीकार्यता दर्ज करवाने के लिए हो वह ज्ञान मीमांसा कहलाती है। “”

“” ज्ञान मीमांसा दर्शनशास्त्र की महत्वपूर्ण शाखा है जिसमें
ज्ञान क्या है,
ज्ञान का स्वरूप क्या है,
ज्ञान प्राप्ति के साधन क्या हैं,
ज्ञान के प्रकार / श्रेणियां क्या हैं,
ज्ञान की प्रमाणिकता के आधार क्या है,
ज्ञान की सत्यता / शुद्धता को जांचने की विधियां क्या हैं ,
ज्ञाता व ज्ञेय में सम्बन्ध क्या है,
ज्ञान की सम्भावनायें क्या हैं,
मानस ज्ञान की सीमाएं क्या हैं,
कैसे जान सकते हैं हमारा ज्ञान वस्तु का यथार्थ ज्ञान है,
इत्यादि प्रश्नों के उत्तर खोजे जाते हैं। “”

सामान्य परिप्रेक्ष्य में –

वैसे “” ज्ञ “” से ज्ञेय
“” न “” से नवसृजनात्मक
“” म “‘ से महत्वाकांक्षारत मामला
“” म “” से मौलिकता का संरक्षण
“” न् “” से नवीनतम विधि
“” स “” से समायोजित आंकलन

“” ज्ञेय का नवसृजनात्मक तरीके से महत्वाकांक्षारत होकर मौलिकता का संरक्षण करते हुये नवीनतम विधि से समायोजित आंकलन करना ही ज्ञान मीमांसा है। “”

वैसे “” ज्ञ “‘ से ज्ञाप्य
“” न “” से नवसंचार
“” म “‘ से मर्म
“” म “” से मर्यादित
“” न् “” से न्यायिक 【 तर्कयुक्त 】
“” स “” से सर्वेक्षण, संश्लेषण व विश्लेषण

“” ज्ञाप्य नवसंचार से प्रेरित होकर मर्म विषयवस्तु का मर्यादित तथा न्यायिक 【 तर्कयुक्त 】 सर्वेक्षण, संश्लेषण व विश्लेषण करना ही ज्ञान मीमांसा है। “”

मानस के अंदाज में –

“” व्यापकता के साथ अपनी सार्थकता की सिद्धि करता आलोचनात्मक समीक्षावादी सिद्धांत ही ज्ञान मीमांसा है। “”

“” छिद्रान्वेषण तर्क से विचार की सर्वमान्य स्वीकृत करवाना ही ज्ञान मीमांसा है। “”

“” ज्ञान मीमांसा द्वारा ज्ञान के सर्वव्यापकता सुनिश्चित होती है। “”

These valuable views on Definition of Epistemology | Meaning of Epistemology | Gyan Mimansa Ki Paribhasha
ज्ञान मीमांसा की परिभाषा | ज्ञान मीमांसा का अर्थ

मानस जिले सिंह
【यथार्थवादी विचारक 】
अनुयायी – मानस पंथ
उद्देश्य – मानवीय मूल्यों की स्थापना हेतु प्रकृति के नियमों का यथार्थ प्रस्तुतीकरण में संकल्पबद्ध योगदान देना।

1 COMMENT

Subscribe
Notify of
guest
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Sanjay Nimiwal
Sanjay
1 year ago

बहुत खूब 🙏👌🙏

जो अपने सपनों पर भरोसा करते हैं,,,
भविष्य उनके लिए सुनहरा होता है।।।

Latest