मानवीय मूल्य की परिभाषा | मानवीय मूल्य का अर्थ
Definition of Human Values | Meaning of Human Values | Manviya Mulya ka Arth
Human Values of MANAS | मानस के मानवीय मूल्य
मानस मानव के आध्यात्मिक 【ईश्वर को जानने, महसूस करने और मुक्ति प्राप्ति 】 पूर्ति हेतु ईश्वरीय सत्ता / प्रकृति की प्रवृत्ति में निहित मानवीय मूल्यों को अपने जीवन में असल में अम्ल में लाने, पालने / निर्वहन पर प्रकाश डालता है।
हमारा मानना है कि ईश्वरीय शक्ति कोई वस्तु या प्राणी नहीं है जिसे आसानी से समझा या जाना जा सके। इसकी व्याख्या / परिभाषित करना उतना ही मुश्किल है जितना हवा, प्रकाश और जल को मुट्ठी में कैद करना। वैसे ईश्वर की परिभाषा देने की कोशिश की है।
ईश्वर शब्दों में :-
अविरल, अविनाशी, अकल्पनीय, अलौकिक ऊर्जा सकारात्मक एवं नकारात्मक भाव का अनवरत रूप से किसी सूक्ष्म अणु या तत्व में समाहित होकर नवनिर्माण 【सृजन 】, क्रियात्मक पुरुस्कार 【फल】व विध्वंस 【नष्ट 】 करना शामिल हो, वह ईश्वर है।
सरल भाषा में :-
“” प्रकृति की प्रवृत्ति ही ईश्वर है। “”
मानवीय मूल्यों को और अच्छे से समझने के लिए वार बिंदु वार तार्किक विश्लेषण करने का प्रयास करते हैं।
पहले बिंदु में हम मूल्य को समझते हैं। —–
मूल्य :-
“” वस्तु या प्राणित्व का वह गुण जो लक्ष्य या उद्देश्य की पूर्ति में सहायक सिद्ध होता है। “”
साधारण शब्दों में :-
“” जीवन क्रियाकलापों को निर्धारण करने की क्षमता रखने के गुण मूल्य कहलाते हैं।””
सरल शब्दों में :-
“” व्यक्तित्व निर्माण में सहायक गुणों को मूल्य कहते हैं।””
मानवीय मूल्य :- दो प्रकार के होते हैं
1. नैतिक मूल्य
2. आध्यात्मिक मूल्य
मानवीय मूल्य की परिभाषा | मानवीय मूल्य का अर्थ Definition of Human Values | Meaning of Human Values | Manviya Mulya ka Arth
Definition of Human Values | Meaning of Human Values | Manviya Mulya ka Arth
मानस जिले सिंह
【 यथार्थवादी विचारक】
अनुयायी – मानस पँथ
उद्देश्य – समाज में शिक्षा, समानता व स्वावलंबन के प्रचार प्रसार में अपनी भूमिका निर्वहन करना।