Friday, April 19, 2024

Definition of Satisfaction | सन्तुष्टि की परिभाषा

More articles

सन्तुष्टि की परिभाषा | सन्तुष्टि क्या है
Definition of Satisfaction | Meaning of Pleasure | Santushti Ki Paribhasha

“” सन्तुष्टि “”

“” और अधिक प्रतिफल पाने की इच्छा को जहां पूर्ण विराम लग जाये तो वह साम्यावस्था ही सन्तुष्टि कहलाती है। “”

“” पूरी तन्मयता के साथ – साथ निष्कंटक जहां आनन्द रूपी मनोयोग की प्राप्ति ही सन्तुष्टि कहलाती है। “”

सामान्य परिप्रेक्ष्य में –

“” स “” से सहजता जहां स्वभाव में विद्यमान हो,
वहाँ चित्त के साथ व्यवहार कुशलता में निखार आना लाज़मी हो जाता है ;

“” न् “” से न्यूनता जहां स्वीकार्यता में आने लगे,
वहाँ मानवीय मूल्य नये आदर्श स्थापित करते हैं ;

“” त “” से तृप्ति जहां जितनी जल्दी स्वीकारोक्ति में आती है ,
वहाँ संतोषी भाव व सरलता के गुणों की प्रधानता बनी रहती है ;

“” ष् “” से षडफ़ल जहां गन्ध, रस्म, रूप, स्पर्श व शब्द के साथ अर्थ शामिल हो जाये तो,
वहाँ उसे प्राप्ति के लिये एड़ी चोटी का जोर लगना अवश्यम्भावी हो ही जाता है ;

“” ट “” से टकराव / टालमटोल जहां कार्यव्यवहार से दूर रहने लगे तो,
वहाँ कार्यदक्षता व कार्य गुणवत्ता कई गुना बढ़ जाती है ;

“” वैसे सहजता न्यूनता के साथ जहां षडफ़ल को टकराव रहित या बिना टालमटोल के तृप्ति को प्राप्त करती है तो, वहाँ उसे सन्तुष्टि ही कहते हैं। “”

वैसे मानस के अंदाज में –

“” सर्वोच्च उल्लासिता के साथ – साथ आत्मिक शांति की जहां पराकाष्ठा हो जाये तो वह मनोभाव सन्तुष्टि ही कहलाता है। “”

“” सन्तुष्टि मनोवस्था में सहजता, सरलता व शांति की द्योतक है, प्राणी के लिए इस साम्यावस्था को ग्रहण करना ही बड़ी बात है। “”

These valuable are views on Definition of Satisfaction | Meaning of Pleasure | Santushti Ki Paribhasha .
सन्तुष्टि की परिभाषा | सन्तुष्टि क्या है

मानस जिले सिंह
【 यथार्थवादी विचारक】
अनुयायी – मानस पँथ
उद्देश्य – सामाजिक व्यवहारिकता को सरल , स्पष्ट व पारदर्शिता के साथ रखने में अपनी भूमिका निर्वहन करना।

4 COMMENTS

Subscribe
Notify of
guest
4 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Devender
2 years ago

"सर्वोच्च उल्लासिता…… मनोभाव संतुष्टि ही कहलाता है"
👌 शानदार लेखन ।।

Sanjay Nimiwal
Sanjay
1 year ago

सुन्दर विचार 🙏🙏

खुशी से संतुष्टि मिलती है

और संतुष्टि से खुशी.।।

परन्तु फर्क बहुत बङा है….

खुशी थोङे समय के लिए संतुष्टि देती है ,,

और संतुष्टि हमेशा के लिए खुशी देती है ।।।

Manas Jilay Singh
Reply to  Sanjay
1 year ago

It’s really remarkable thought. I am very impressed.

Sanjay Nimiwal
Sanjay
Reply to  Manas Jilay Singh
1 year ago

🙏🙏

Satisfaction is the best gift.

Latest