Saturday, July 27, 2024

Happy Dhanteras | धनतेरस की बधाई

More articles

धनतेरस की शुभकामना | धनतेरस की बधाई
Happy Dhanteras | Congratulations of Dhanteras | Dhanteras Ki Badhai

दीपावली पर अमूल्य एवं सारगर्भित सन्देश :-

धनतेरस, दीपावली पर्व की ढेर सारी शुभकामनाएं। आपका घर आँगन खुशियों , उल्लास और उपलब्धियों से परिपूर्ण हो। आपके हृदय में प्रेम, करूणा, सहयोग व नवचेतना का सदैव संचार हो।

इस शुभ अवसर पर हर जरूरतमंद, असहाय , निराश्रित व अज्ञानी प्राणियों के जीवन में ज्ञान का दीपक जलाने की आपसे अनुरोध करता हूँ।

मानस मानता है कि
भोजन व वस्त्रों का दान कुछ समय के लिए सार्थक है,
परन्तु ज्ञान आजीवन भिक्षुक के जीवन से मुक्ति दिलाता है।

हो सके उतना स्वावलंबन व दूसरे के आत्मसम्मान को बनाये रखने में निःस्वार्थ सहयोग करें।

एक अल्फाज –
खुशियां देकर ही खुशियों से झोली भरती है जनाब,
कहीं देखा है कभी कब्रिस्तान में महल बनते हुए ;

प्रकृति के हर प्राणी में भगवान का वास मानने व
हर धार्मिक बन्धनों से मुक्त रखने वाली
विचार शक्ति “” मानस “” का अनुयायी हूँ।

दीपमालाओं की उज्ज्वल रोशनी;
काली स्याह अमावस्या में भी,
पूनम के चाँद का खुशनुमा अहसास दिलाती है।

उसी तरह कठिन मेहनत,
दिल की लगन व मजबूत दृढ़ इच्छाशक्ति;
घोर संकटों , ढेरों परेशानी व कठिन प्रतियोगिता में भी सफलता व
उपलब्धि पाने के संकल्प को दर्शातीं हैं।
।………………………….।
गलती हम करें तो,
सम्मानजनक समझौते के अवसर तलाशते हैं;

गलती दूसरे करें तो,
दण्ड स्वरूप न्याय की उम्मीद करते हैं।
।………………………….।
यदि प्रतीकचिन्ह में भगवान,
तो उसे हाल ऐ दर्द बयां करने की जरूरत नहीं;
है सिर्फ वो पत्थर की मूर्त,
तो उसके पास जाने की भी जरूरत नहीं।

मानो कण कण में भगवान,
तो प्राणी [प्रकृति] सेवा में ही ईश्वर दर्शन है।
।…………………………..।
फिर भी प्रतिकचिन्ह से प्रेम करो,
डर की पूजा नहीं;
क्योंकि डर से सिर्फ शासन चलता है,
अंतर्मन के तो स्वामी दया, करुणा व प्रेम हैं।
।………………………….।
आओ ज्ञान के इस दीप को प्रज्वलित करें
और सब मिलकर दीपावली की इस उपलब्धि को जन जन तक पहुँचाकर “” मानस “” की विचार शक्ति को चरितार्थ करें।

पावन पर्व की बहुत- बहुत शुभकामनाएँ एवं सुप्रभात।

Happy Dhanteras | Congratulations of Dhanteras | Dhanteras Ki Badhai
धनतेरस की शुभकामना | धनतेरस की बधाई

मानस जिले सिंह
【 यथार्थवादी विचारक】
अनुयायी – मानस पँथ
उद्देश्य – सामाजिक व्यवहारिकता को सरल , स्पष्ट व पारदर्शिता के साथ रखने में अपनी भूमिका निर्वहन करना।

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Latest