नैतिक मूल्य की परिभाषा | नैतिक मूल्य का अर्थ
Definition of Moral Value | Meaning of Moral Value | Moral Mulya Ki Paribhasha
Definition or Meaning of Moral Value / नैतिक मूल्य की परिभाषा
नैतिक मूल्य 【नैतिकता】 :-
“” अंतर्मन/अन्तरात्मा की वह आवाज जो कार्य की प्रकृति के सही/गलत होने का बोध करवाती है। वह नैतिकता कहलाती है।””
सरल शब्दों में :-
अंतर्मन से प्रेरित उचित अनुचित व्यवहारिक व सामाजिक विचारों का संकलन ही नैतिकता है।
इसमें कुछ अन्य बिन्दु इसके अंतर्गत आते हैं।
अ :- ईमानदारी
ब :- सत्यनिष्ठा
स :- पवित्रता
द :- निष्पक्षता
य :- न्याय
ईमानदारी :-
सत्यनिष्ठा और कर्त्तव्यपरायणता में झूठ व छल के अभाव का होना ही ईमानदारी है।
सरल शब्दों में :-
मर्यादा व कर्त्तव्य का पूर्ण सत्यनिष्ठा से पालन करना ही ईमानदारी है।
सत्यनिष्ठा :-
आचरण व नैतिक मूल्यों में बिना विरोधाभास जीवन निर्वहन की कला ही सत्यनिष्ठा कहलाती है।
सरल शब्दों में :-
आन्तरिक व बाह्य आचरण की समरूपता ही सत्यनिष्ठा कहलाती है।
पवित्रता :-
किसी प्रकार के दोष, भेद व गन्दगी रहित मूल वास्तविक अवस्था में रहना ही पवित्रता है।
सरल शब्दों में :-
प्राकृतिक अवस्था को बनाये रखना ही पवित्रता है।
निष्पक्षता :-
पक्षपात रहित आचरण रहने का भाव ही निष्पक्षता है।
सरल शब्दों में :-
प्रभाव रहित / तठस्थ व्यवहार करना ही निष्पक्षता है।
न्याय :-
समान व्यवहार प्रदान करने की वह स्थिति जहां किसी का अहित होने की आशंका न रहे न्याय कहलाता है।
दूसरे शब्दों में :-
वादी व प्रतिवादी में सामंजस्य परिस्थिति का पैदा होना न्याय है।
These valuable are views on Definition of Moral Value | Meaning of Moral Value | Moral Mulya Ki Paribhasha
नैतिक मूल्य की परिभाषा | नैतिक मूल्य का अर्थ
मानस जिले सिंह
【 यथार्थवादी विचारक】
अनुयायी – मानस पँथ
उद्देश्य – समाज में शिक्षा, समानता व स्वावलंबन के प्रचार प्रसार में अपनी भूमिका निर्वहन करना।
nice
“खुदकों को इतना कीमती बना लो की
हर कोई आपसे आपका समय खरीद ना सके। ”
Work hard on your telant… Everyday… Everynight
Mahesh Soni