Tuesday, September 30, 2025

Definition of Manas Views | मानस का तात्पर्य

More articles

मानस का तात्पर्य | मानस का मतलब
Definition of Manas Views | Meaning of Manas Views | Manas Ka Matlab

| मानस का तात्पर्य |

ज्ञान की प्राप्ति में भी जो कर्म भाव को जीवन्त रख पाये वो मानस,
निष्पक्ष व पक्ष से परे जो आचरण में ही न्याय रचा जाये वो मानस ;
हक व हकूक में होते हुए भी जो दूसरे के हित को सरंक्षित करने का जो भान रखे वो मानस,
ईश्वर के जो सृष्टि की प्रकृति में ही दर्शन को प्रकटाये वो मानस ;

मोह को छोड़ प्रेम मार्ग को जो प्रशस्त करवा जाये वो मानस,
मैं से हम की ताकत को जो समझवा दे वो मानस ;
भीड़ में रहकर जो अपना एकांतवास बना ले वो मानस,
कल पर नही आज में ही जो जी जाये मानस ;

सिर उठाकर जो जीने का मार्ग दर्शाये वो मानस,
आँख से आँख मिलाकर आत्मगौरव से परिचय करवाये वो मानस ;
शिक्षा से ज्ञान वृद्धि का जो रास्ता दिखलाये वो मानस,
अपने लक्ष्य को सफल बनाने का गुरमन्त्र सिखाये वो मानस ;

सत्यनिष्ठ होने से कर्म के महत्व को सूझा जाये वो मानस,
दृढ़निश्चयी होने के लाभ को जो जना दे वो मानस ;
हार के बावजूद अपनों की जीत में जीना सिखलाये वो मानस,
किसी की निश्छल मुस्कान में अपने दर्द को पीना बताये वो मानस ;

चक्रव्यूह को तोड़ जो बाहर आने की युक्ति सुझाये वो मानस,
युद्ध में भी अहिंसा का जो पाठ पढ़ाये वो मानस ;
अपने वजूद को बेहतर सिद्ध करके जो जतलाये वो मानस,
मानवीय मूल्यों पर चलकर मोक्ष के अमृत्व को जो पाना चरितार्थ कर जाये वो मानस।

These valuable views on Definition of Manas Views | Meaning of Manas Views | Manas Ka Matlab
मानस का तात्पर्य | मानस का मतलब

मानस जिले सिंह
【यथार्थवादी विचारक 】
अनुयायी – मानस पंथ
उद्देश्य – मानवीय मूल्यों की स्थापना हेतु प्रकृति के नियमों का यथार्थ प्रस्तुतीकरण में संकल्पबद्ध योगदान देना।

1 COMMENT

  1. मानस…

    शब्दों की ताकत को कम मत आंकिये जनाब,,,
    क्योंकि छोटा सा “हां” और छोटा सा “ना” पूरी जिंदगी बदल देता है।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest