Saturday, July 27, 2024

Meaning of Expressing Love | प्यार का इजहार

More articles

प्यार का इजहार | प्यार का अर्थ
Meaning of Expressing Love | Definition of Love | Love Ki Paribhasha

| Expressing Love |
| प्यार का इजहार |

सोचा अब फिर से
    इश्क़ का इक़रार कर लूँ ,

घुटनों के बल फिर से
    दौड़ लगा लूँ ,

बिन पतवार
    कश्ती चला लूँ,

बिन पंखों के ही
    खुले आसमां में उड़ लूँ ,

फिर चाँद सा मुखड़ा
    फ़ुर्सत से निहार लूँ,

उनकी उलझी ज़ुल्फों को फिर
    अपने हाथों से सवांर दूं ,

उसके जीवंत सपनों को
    अपनी आँखों में बसा लूँ,

छीनी हथोड़े से पत्थर पर
     उसकी सूरत कुरेद दूं ,

तारों की ओढ़नी फिर से
     उसे जो उढा दूं ,

अपनी आँखों में उसको
     उसका ही चेहरा दिखा दूं ,

सुंदर से चेहरे पर
     चाँद की बिंदिया फिर से सजा दूं ,

स्वागत में उसके कदमों में
     जन्नत ही बिछा दूं ,

चलो आज फिर से
     उसे एक बार प्यार का इज़हार कर दूं ।

These valuable are views on Meaning of Expressing Love | Definition of Love | Love Ki Paribhasha
प्यार का इजहार | प्यार का अर्थ

मानस जिले सिंह
【यथार्थवादी विचारक 】
अनुयायी – मानस पंथ
उद्देश्य – मानवीय मूल्यों की स्थापना में प्रकृति के नियमों को यथार्थ में प्रस्तुतीकरण में संकल्पबद्ध प्रयास करना।

3 COMMENTS

Subscribe
Notify of
guest
3 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Mayank Singhal
Mayank
2 years ago

Wah ji

Sanjay Nimiwal
Sanjay
2 years ago

Nice Expression😊

जितना जल्दी हो सके…..

प्यार का इजहार कर देना चाहिए,

एक बार करें चाहे सौ बार करें ।।।

Latest